प्रेम मनोहर रुग्ण सेवा केंद्र द्वारा सेवा भारती कोचिंग केंद्र का शुभारंभ

  सेवा भारती

 बहसूमा ठाकुरद्वारा जिला मेरठ में आज दिनांक 26 जनवरी 2018 को प्रेम मनोहर रुग्ण सेवा केंद्र द्वारा सेवा भारती कोचिंग केंद्र का शुभारंभ बहसूमा चेयरमैन श्रीमान विनोद कुमार चाहल ने ज्योति  प्रज्वलित कर लोगों के बीच सामाजिक संस्था के बारे में बताया साथ ही सभी वार्डों  के सभासदों को सहयोग करने को कहा चेयरमैन साहब ने यह भी कहा प्रेम  मनोहर रुग्ण सेवा केंद्र पर ₹20 मात्र 6 दिन की होम्योपैथिक दवाई दी जाती है  दूसरा सेवा केंद्र कोचिंग खुल गया है ,और सभी पार्षदों से कहा कि गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग खुल जाने के बारे में अपने वार्डों में बताएं . मंच की अध्यक्षता पूर्व तहसीलदार श्रीमान भारत भूषण जी ने की मंच  संचालन गौरव राजवंशी जी ने किया सेवा भारती के होम्योपैथी चिकित्सक SP प्रजापति ने कहा कि सेवा भारती गरीब सेवा बस्तियों में कार्य करती है| सेवा के कार्य भी बताए जैसे मेरठ महानगर में चल चिकित्सालय व स्थाई केंद्र व सिलाई संस्कार आदि के केंद्र चल रहे हैं | डॉक्टर प्रजापति जी ने बताया कि यहां भी सिलाई केंद्र प्रेम मनोहर रुग्ण सेवा केंद्र द्वारा खोला जाएगा यह सुनकर सिलाई की मशीन पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता ने देने की घोषणा की एक मशीन वार्ड 11 के पार्षद राजू राठी ने घोषणा की एक  मशीन सामाजिक कार्यकर्ता नीलू ने घोषणा की इस तरह से सेवा भारती के बैनर नीचे सभी सामाजिक कार्यकर्ता उत्साहित हो गए मंच की अध्यक्षता कर रहे| तहसीलदार साहब ने बताया कि ठाकुरद्वारा की  समिति थी वह सक्रिय नहीं थी अब समिति का नव निर्माण होना चाहिए और सेवा भारती के बैनर नीचे सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलकर गरीब लोगों में कार्य करने की उत्तेजना होनी चाहिए तहसीलदार साहब ने 20 बच्चों की कॉपी किताब देने की घोषणा की | कार्यक्रम में सामाजिक  कार्यकर्ता ,उपस्थित बबलू राजवंशी ,गौरव शर्मा परिचारक ,सुरेंद्र राजवंशी, ऋषभ राजवंशी, पार्षद राजू राठी, मोहित कुमार ,मोबीन पार्षद ,बिजेंदर गिरी, धर्मपाल पार्षद ,विनोद गिरी ,विकास ,शिवम राजवंशी ,डॉ आनंद शर्मा ,नरेंद्र शर्मा ,नीलू ,अमित शर्मा आदि मौजूद रहे|















Comments

YOUTUBE

YOUTUBE
funny 3D ANIMATION VIDEO CHANNEL